Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर हल्की गिरावट, क्या यही सही मौका है खरीदारी का?

Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर हल्की गिरावट, क्या यही सही मौका है खरीदारी का?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Gold Price Today: पश्चिम एशिया में शांति का असर अब भारत के बुलियन मार्केट पर भी दिखने लगा है। एक ओर जहां कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है वहीं दूसरी तरफ सोने की चमक भी लगातार फीकी होती जा रही है। शुक्रवार 27 जून 2025 को सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई और अब 24 कैरेट सोना 98,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। एक दिन पहले इसकी कीमत 98,940 रुपये थी। यानी 10 रुपये की मामूली कमी आई है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 90,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी की बात करें तो इसमें भी गिरावट देखी गई है और यह अब 1,07,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है जबकि एक दिन पहले यह 1,07,900 रुपये पर थी।

आपके शहर में सोने की कीमत क्या है?

देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और अमरावती में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,930 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं इन सभी शहरों में 22 कैरेट सोना 90,680 रुपये में बिक रहा है। 18 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़ और अमरावती में इसकी कीमत 74,180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि मुंबई में 18 कैरेट सोना थोड़ा महंगा है और इसकी कीमत 74,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे साफ है कि शहर के हिसाब से सोने की कीमतों में हल्का सा अंतर आता है लेकिन मोटे तौर पर रेट एक जैसे ही हैं।

Gold Price Today: सोने की कीमत में फिर हल्की गिरावट, क्या यही सही मौका है खरीदारी का?

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

अब सवाल आता है कि हर दिन सोने की कीमत कैसे बदल जाती है? असल में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही हलचलों पर काफी निर्भर करती हैं। डॉलर की वैल्यू, एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जैसी चीजों का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है। इसके अलावा भारत में सोना केवल धातु नहीं बल्कि परंपरा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। त्योहार, शादी या कोई शुभ अवसर हो, बिना सोने के अधूरा माना जाता है। यही वजह है कि भारत में सोने की मांग साल भर बनी रहती है और इसका प्रभाव इसके दामों पर भी दिखता है।

क्यों निवेशक चुनते हैं सोना?

एक और बड़ी वजह है कि लोग सोने में निवेश को सबसे सुरक्षित मानते हैं। जब भी दुनिया में कोई आर्थिक संकट आता है या बाजार में हलचल होती है तो निवेशक अपना पैसा शेयर मार्केट से निकालकर सोने में लगाना शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इतिहास गवाह है कि सोना हमेशा मुनाफा देने वाला विकल्प साबित हुआ है। चाहे महंगाई हो या मंदी, सोने ने हमेशा बेहतर रिटर्न दिया है। यही वजह है कि लोग इसे केवल आभूषण के रूप में नहीं बल्कि भविष्य की सुरक्षा के तौर पर भी खरीदते हैं।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें