Yoga: योग दिवस पर विश्व को मिला भारतीय संस्कृति का उपहार, एक साथ लाखों ने किया अभ्यास

Yoga: योग दिवस पर विश्व को मिला भारतीय संस्कृति का उपहार, एक साथ लाखों ने किया अभ्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Yoga: 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम मची हुई है। भारत से लेकर अमेरिका तक हर जगह लोग योग करते नजर आए। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से योग दिवस का नेतृत्व किया जहां तीन लाख से भी ज्यादा लोगों ने एक साथ योग करके एक ऐतिहासिक दृश्य बना दिया। भारत के हर राज्य और शहर में योग शिविर लगाए गए और करीब साढ़े तीन लाख जगहों पर लोग सामूहिक योग में शामिल हुए। योग के ज़रिए भारत ने दुनिया को शांति और एकता का संदेश दिया।

पीएम मोदी ने दिया शांति का संदेश

विशाखापत्तनम से योग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग की वैश्विक भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “जब कोई व्यक्ति खुद से ऊपर उठकर समाज के बारे में सोचता है तभी मानवता का कल्याण होता है। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है – सर्वे भवन्तु सुखिनः। यानी सभी के सुख की कामना ही मेरा कर्तव्य है। जब हम ‘मैं’ से ‘हम’ की ओर बढ़ते हैं तो सेवा, समर्पण और सह-अस्तित्व की भावना बनती है। आज जब दुनिया कई जगहों पर तनाव और अशांति से गुजर रही है, तब योग ही शांति का रास्ता दिखा सकता है।”

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हुआ खास आयोजन

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर भी योग का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टाइम्स स्क्वायर जैसे प्रसिद्ध स्थान पर हूं। इस पहल की शुरुआत हमारे प्रिय प्रधानमंत्री ने 11 साल पहले की थी। मेरे नाना योग शिक्षक थे और मैंने बचपन से योग को देखा और सीखा है। यह न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। मैं यहां आने का निमंत्रण देने वालों का धन्यवाद करता हूं।”

भारतीय नौसेना ने भी निभाई अहम भूमिका

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विशाखापत्तनम के तट पर तैनात INS जहाजों और आरके बीच के करीब 30 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में 11,000 से ज्यादा नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों ने पीएम मोदी के साथ योग किया। यह आयोजन पूर्वी नौसेना कमान की ओर से हुआ। वहीं मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस में भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट ‘INS Teg’ पर भी योग दिवस मनाया गया। यहां भारतीय नौसेना, मॉरीशस NCG और भारतीय समुदाय के लोगों ने मिलकर संयुक्त योग सत्र में भाग लिया। ये आयोजन सिर्फ एक दिवस का उत्सव नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति का परिचायक बन गया।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें