होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

Satna News :ड्रायफ्रूट कारोबारियों पर GST का शिकंजा, 5 ठिकानों पर एक साथ छापे, करोड़ों की टैक्स चोरी का शक!

Satna Gst Raid :मध्यप्रदेश के सतना जिले में मंगलवार को जीएसटी विभाग ने ड्रायफ्रूट के बड़े कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna gst raid

Satna Gst Raid :मध्यप्रदेश के सतना जिले में मंगलवार को जीएसटी विभाग ने ड्रायफ्रूट के बड़े कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की कई टीमों ने शहर के प्रमुख व्यापारियों के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी उजागर होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे शहर के व्यापार जगत में हड़कंप मच गया है।

Satna gst raid

दरअसल जीएसटी सर्किल वन की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर के नेतृत्व में मंगलवार को यह कार्रवाई शुरू की है। विभाग के निशाने पर शहर के कई बड़े ड्रायफ्रूट कारोबारी थे, जिनमें मुख्य रूप से केएमडी ट्रेडर्स, संजय ड्राई फ्रूट्स, संजय ड्राई फ्रूट्स एक्सक्लूसिव, मोहिनी स्पाइसेस, और सुशील ट्रेडिंग कंपनी शामिल हैं। इन फर्मों से जुड़े शहर और औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दुकानों और गोदामों पर जीएसटी की टीमों ने एक ही समय पर दबिश दी है।

इन इलाकों में हुई छापेमारी

विभाग की टीमों ने श्वेतांबर जैन मंदिर के पास, जय स्तंभ चौक, टिकुरिया टोला, खेरमाई रोड और स्टेशन रोड पर स्थित प्रतिष्ठानों पर जांच की। करीब 15 से 20 अधिकारियों की टीम ने पहुंचते ही फर्मों के बही-खाते, कंप्यूटर डेटा, स्टॉक रजिस्टर और बिलों को अपने कब्जे में ले लिया।

बिक्री और स्टॉक में मिली गड़बड़ी

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में फर्मों के स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों में बड़ी गड़बड़ियां पाई गई हैं। विभाग को शक है कि इन कारोबारियों ने अपने वास्तविक टर्नओवर को कागजों में कम दिखाकर बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की है। देर रात तक चली इस कार्रवाई में अधिकारी दस्तावेजों की बारीकी से जांच करते रहे।

शहर में मचा हड़कंप

इस बड़ी छापेमारी की खबर लगते ही शहर के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है। जीएसटी टीम के अधिकारियों ने बताया कि जांच बुधवार को भी जारी रहेगी और दस्तावेजों का पूरा विश्लेषण करने के बाद ही टैक्स चोरी का सही आंकड़ा सामने आएगा। फिलहाल टीम आंगे की जांच में जुटी हुई है।

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें