Satna Lokayukt Police Raid :सतना जिले के रामपुर बाघेलान तहसील कार्यालय में मंगलवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू उपेंद्र पांडेय के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण प्रजापति नामक फरियादी ने लोकायुक्त रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी कि बाबू उपेंद्र पांडेय धारा 170 के मामले को खत्म करने के एवज में पैसों की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले ही उससे 1500 रुपये ले चुका है, लेकिन इसके बावजूद वह बार-बार अतिरिक्त 500 रुपये की मांग कर रहा था।
500 की रिश्वत लेते दबोचा
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। फरियादी को चिह्नित नोट दिए गए और जैसे ही आरोपी ने 500 रुपये लिए, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए रीवा ले जाया गया है और आगे की कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इसे भी पढ़े – Satna News :गोद मे दुधमुहे बच्चे को लेकर महिला ने लगाया पोंछा, सफाई कर्मी ने साफ कराई गंदगी, देखे वीडियो
कार्यालय में मचा हड़कम्प
इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय में लंबे समय से लेन-देन का खेल चल रहा था। लोकायुक्त अधिकारियों ने सख्त संदेश दिया है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।







