होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मैहर में महिला से मारपीट और धमकी के मामले में फरार आरोपी रीवा से गिरफ्तार,Video, ताला पुलिस की कार्रवाई,

मैहर जिले की थाना ताला पुलिस ने महिला के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मैहर जिले की थाना ताला पुलिस ने महिला के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आज मंगलवार की शाम को रीवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिल्पी प्लाजा, रीवा से पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, थाना ताला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 27 अप्रैल 2026 को आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि आरोपी महिला से पूर्व परिचित था और शादी टूटने से नाराज होकर कथित तौर पर उसके घर पहुंचा था। घटना के बाद से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से आरोपी के रीवा में होने की सूचना मिली। सूचना की तस्दीक के बाद आज मंगलवार को पुलिस टीम ने शिल्पी प्लाजा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक अग्निहोत्री पिता पुष्प भूषण अग्निहोत्री, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम एवं पोस्ट पड़रा, थाना रायपुर कर्चुलियान, जिला रीवा के रूप में बताई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram