सतना।। भगवान श्री विश्वकर्मा का जन्म पर्व केजेएस सीमेन्ट मैहर में परंपरागत विधि विधान से श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया।मुख्य पूजा पंडाल मैकेनिकल वर्कशॉप परिसर में लगाया गया जिसमें यूनिट हेड अरविंद पाटिल ने हवन पूजन संपन्न कराया जबकि माइंस के दूसरे पूजा पंडाल में माइन्स प्रमुख विजय सिंह राठौर ने जजमान की भूमिका निभाई। सिविल डिपार्टमेंट में भी विश्वकर्मा भगवान का पूजन हुआ जहां सीनियर मैनेजर धीरज श्रीवास्तव ने पूजा संपन्न कराई।
श्रमिकों के इस सबसे बड़े पर्व में केजेएस के पूर्णकालिक निदेशक केएस सिंघवी, यूनिट हेड अरविंद पाटिल, एचआर हेड देवेन्द्र माथुर, पावर प्लांट हेड वीरेन्द्र गौतम, एवीपी सेल दिनेश गुप्ता, एवीपी मैकेनिकल एमके सिंह, सेफ्टी हेड अखिलेश कुशवाहा, प्रोसेस हेड एके सोनी, डीजीएम मैकेनिकल हिमांचल मिश्र एवं जनसंपर्क प्रबंधक निरंजन शर्मा सहित सभी प्रमुख अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
आज सुबह पूजा-अर्चन के बाद भगवान विश्वकर्मा जी की आरती उतारी गई और दोपहर में भगवान की शोभायात्रा ने पूरे फैक्ट्री परिसर में भ्रमण किया जिसमें रंग गुलाल खेलते नाचते-गाते श्रमिकगण शामिल हुए और तत्पश्चात टमस नदी में ले जाकर अंतिम आरती कर भगवान की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।
मोदी जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद-दीप
श्री विश्वकर्मा जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन था। इस अवसर पर केजेएस के इच्छापूर्ति मंदिर परिसर में शाम सात बजे 2,100 दीपक जलाकर श्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।






