होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

सतना में पान खाते समय रेत व्यापारी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी,जांच कर रही पुलिस

Satna News: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खेरमाई रोड में रविवार देर रात गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna News: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खेरमाई रोड में रविवार देर रात गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक यहां 55 वर्षीय संजय अग्रवाल नामक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि संजय अग्रवाल रेत के कारोबार से जुड़ा हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई, जब संजय अग्रवाल खेरमाई रोड क्षेत्र में पान खा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। घायल संजय अग्रवाल को उपचार के लिए बिरला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। गोली किसने और किस वजह से चलाई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हमलावर की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram