मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News :श्री कुलदीप सक्सेना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया वृक्षारोपण

SATNA NEWS : सतना।। श्री कुलदीप सक्सेना चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज अपने प्रेरणास्रोत एवं आधार स्तंभ स्व. श्री कुलदीप सक्सेना जी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया। वार्ड क्र. 07 स्तिथ अनुपमा स्कूल पार्क में वृक्षारोपण महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी के कर कमलों से हुआ एवं वृक्षों के पालन पोषण का संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक सुशान्त सक्सेना द्वारा लिया गया।

Satna News :श्री कुलदीप सक्सेना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया वृक्षारोपण
Image credit by satna times

शहर के मशहूर एंकर एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व.श्री कुलदीप सक्सेना के जन्मदिन पर वृक्षारोपण उपरांत जगतदेव तालाब मंदिर में धूप से परेशान श्रद्धालुओं को एवं ज़रूरतमंदों को निम्बू पानी वितरित किया गया।श्री कुलदीप अपनी आवज़ से लोगों के बीच पहचाने जाते थे। उन्होंने न केवल अपने शहर सतना में बल्कि समूचे देश में अपनी आवाज़ का परचम लहराया था।

इसे भी पढ़े – Satna News :खेतो में जाकर सतना कलेक्टर ने एक दिन में कराये 1552 सीमांकन, अपने समक्ष कलेक्टर को पाकर किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता

पूरे भारत में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ उन्होंने मंच साझा किया था।चार दशकों से भी ज़्यादा समय से मंच संचालन, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों और चुनाव प्रचार में अपनी आवाज़ देने के अलावा वो फ़िल्म प्रोडक्शन में भी जाना माना नाम थे। उनके द्वारा बनाई गई कई फिल्में राष्ट्रीय स्तर तक प्रसारित हुईं। कला के क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ साथ वो राजनीति एवं समाजसेवा में भी काफी आगे थे। एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र होने के नाते उनका रुझान हमेशा से राजनीति में था। जनता दल, कांग्रेस, सपाक्स जैसी राजनैतिक पार्टियों में वे जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक की कई ज़िम्मेदारियाँ उन्होंने संभाली।

इसे भी पढ़े – Satna News : पुण्यतिथि पर याद किए गए सतना शहर के मशहूर एंकर स्व. कुलदीप सक्सेना

आज के कार्यक्रम में सतना महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी, नगर निगम पार्क प्रभारी श्री रमाकांत शुक्ला जी, अनुपमा एजुकेशन सोसाइटी के डायरेक्टर श्री प्रमोद तिवारी जी, श्री हेमंत डेनियल जी, वार्ड क्र.07 पार्षद श्री आदित्य यादव जी, ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुशान्त सक्सेना, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सक्सेना जी, शिब्बू त्रिपाठी, अभिनव सिंह दिखित, रोहित सिंह, शशांक कपूर, योगेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, श्रेयांश श्रीवास्तव, भरत सेनानी एवं वार्ड वासी मौजूद रहे।

अपने जिले की हर खबर पाने के लिए डाऊनलोड करे सतना टाइम्स एप

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button