सतना में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने जा रहे युंका नेताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतना के बीटीआई मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम में विपक्ष के CM का विरोध करने के खुले आम ऐलान के बाद उनके मंसूबे सफल नही हो पाए, सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता की कुशल रणनीति और निर्देशन के साथ पूरी मुस्तेदी के साथ पॉइंटों मे डटी पुलिस टीम के अलर्ट रहने से विरोध का ऐलान करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं कामयाब नही हो सके।

पुलिस टीम ने कुछ कार्यकर्ताओं को घर से निकलने के पहले राउंड अप कर लिया तो कुछ को सड़कों में निकलते ही हिरासत में ले लिए गए, विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान करने वाले भेष बदल कर हजारों की भीड़ में घुस कार्यक्रम का विरोध करने में कामयाब नही हो सके। कुल मिला कर सतना पुलिस के लिए हजारों की भीड़ के बीच विरोध प्रदर्शन रोकना एक बड़ी चुनौती थी जिसे उसने पूरी जिम्मेदारी के साथ रोक अपनी कुशल दक्षता का परिचय दिया।

आपको बता दे कि सिविल लाइन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा कई नेताओं को पुलिस ने उनके घरों से ही अभिरक्षा में ले लिया है। सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में बैठा कर ले जाया गया।
यह भी पढ़े – Mp Congress :15 साल से ऊपर हो चुकी जिला कांग्रेस कमेटी सतना को भंग कर नई कांग्रेस कमेटी का गठन जरूरी – साहिर
गिरफ्तारी देने वालों में जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस मशहूद अहमद(शेरू), एनएसयूआई जिला अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,विक्रांत त्रिपाठी, रीतेश त्रिपाठी, सौरभ दुबे प्रांशु, बद्री पांडेय, निखिल तिवारी, ,पार्षद पंकज कुशवाहा समेत तमाम युकां कार्यकर्ता शामिल है। चित्रकूट क्षेत्र के नेता बद्री पांडेय को तो उनके घर से ही अभिरक्षा में ले लिया।