भोपालमध्यप्रदेशहिंदी न्यूज

Bus Accident News : कोहरे के कारण सतना-इंदौर चार्टर्ड बस पलटी, 19 यात्री घायल

Raisen bus Accident. राजधानी से लगे रायसेन जिले में मंगलवार को सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई और 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस घटना में 19 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को भोपाल रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 4 बजे कोहरे और ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। इधर, कोहरे की वजह से प्रदेश से गुजरने वाली कई ट्रेनें धीमी रफ्तार से चल रही है। सड़क मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों की रफ्तार पर भी इसका असर पड़ा है।

Image credit by social Media

मंगलवार को सुबह रायसेन जिले में चार्टर्ड स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना मंगलवार सुबह 4 बजे हुई है। यह बस सतना से इंदौर जा रही थी। हादसे के वक्त रायसेन क्षेत्र में कोहरा था। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 146 पर भोपाल-विदिशा मार्ग पर फिल्टर प्लांट के पास हुई है। बस के पलटने से 19 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो यात्री गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें भोपाल रैफर किया गया है। बाकी 17यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। यात्रियों के मुताबिक बस को अनजान ड्राइवर चला रहा था। उसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है। यात्रियों ने यह भी बताया कि हादसे के वक्त इतना कोहरा था कि काफी पास का नजर नहीं आ रहा था।

उत्तर भारत से भोपाल तक कोहरा

मंगलवार को सुबह से ही मध्यप्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन धीमी रप्तार से चल रहे हैं। ट्रेनें भी धमी रफ्तार से चल रही हैं। खासकर उत्तर भारत से लगे मध्यप्रदेश के जिलों में ज्यादा कोहरा छाया हुआ है। यही कोहरा मध्य क्षेत्र भोपाल तक छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कुछ दिन और कोहरा छाया रह सकता है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button