Raju Artist: :सोशल मीडिया की दुनिया ने कई लोगों की किस्मत बदली है। मोनालिसा, रानू मंडल और अंजलि अरोड़ा जैसे नाम इस बात के गवाह हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है – राजू कलाकार। ‘दिल पे चली चूड़ियां’ गाने को पत्थरों से बजाकर गाने वाले इस शख्स ने सबका दिल जीत लिया है।
पत्थरों से निकले सुर और देशभर की दीवानगी
राजू का अनोखा अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वे सोशल मीडिया पर छा गए। उनके पास कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट नहीं था फिर भी दो पत्थरों को बजाकर उन्होंने जो गाया वह दिल को छू गया। इस सरल लेकिन जादुई अंदाज ने आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड की नजर भी खींच ली।
सोनू निगम का बड़ा ऐलान
जब यह वीडियो सोनू निगम तक पहुंचा तो वह खुद भी दंग रह गए। T-Series द्वारा जारी वीडियो में सोनू और राजू दोनों ‘दिल पे चली चूड़ियां’ गाने को एक साथ गाते नजर आ रहे हैं। जहां राजू पत्थरों की टनक में सुर बिखेरते हैं वहीं सोनू अपनी मखमली आवाज से इस जुगलबंदी को जादू बना देते हैं।
सोमवार को आएगा बड़ा सरप्राइज
वीडियो के अंत में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और सोनू निगम यह घोषणा करते हैं कि सोमवार सुबह 11 बजे एक बड़ा सरप्राइज आने वाला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजू कलाकार के साथ उनका कोई नया गाना या प्रोजेक्ट रिलीज हो सकता है जिससे राजू को नए आयाम मिलेंगे।
देशभर की नजरों में राजू कलाकार
अब राजू कलाकार केवल एक सोशल मीडिया स्टार नहीं बल्कि देशभर में पहचान बना चुके हैं। जहां एक ओर लोग उनकी प्रतिभा की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनकी सादगी और आत्मविश्वास ने सभी को छू लिया है। यह कहानी एक सपने जैसी है जो पत्थरों से संगीत निकालते हुए सच हो गई।
