Shahdol News: अयोध्या दर्शन से लौटते समय टूफान वाहन पेड़ से टकराया, तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत

Shahdol News: अयोध्या दर्शन से लौटते समय टूफान वाहन पेड़ से टकराया, तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Shahdol News: मध्यप्रदेश के ब्यावरा थाना क्षेत्र के जोरा गांव के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 4:40 बजे हुआ जब एक तेज रफ्तार तूफान वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं छत्तीसगढ़ की रहने वाली थीं और अयोध्या दर्शन करके लौट रही थीं। वाहन में कुल 20 लोग सवार थे जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पेड़ से टकराया तूफान वाहन, दर्दनाक मंजर

हादसे की जानकारी मिलने के बाद ब्यावरा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार गाड़ी नंबर CG 10 BP 8657 एक तूफान वाहन था जिसमें सवार लोग अयोध्या से दर्शन कर वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में जोरा गांव के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में जाकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Shahdol News: अयोध्या दर्शन से लौटते समय टूफान वाहन पेड़ से टकराया, तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत

तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि, चार की हालत गंभीर

ब्यावरा थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं की मौत हुई है जिनकी पहचान गायत्री कंवर (55), मालती पटेल (50) और इंदिरा बाई के रूप में हुई है। इन तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके अलावा चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें ब्यावरा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के परिवारों को फोन पर सूचना दे दी है और परिवारजन छत्तीसगढ़ से रवाना हो चुके हैं।

श्रद्धा की यात्रा में मातम, गाड़ी में थे महिलाएं और बच्चे

इस हादसे ने अयोध्या दर्शन कर लौट रही महिलाओं की श्रद्धा यात्रा को शोक में बदल दिया। वाहन में मौजूद अधिकतर लोग महिलाएं और छोटे बच्चे थे। बताया जा रहा है कि वे सभी सामूहिक रूप से धार्मिक यात्रा पर अयोध्या गए थे और लौटते समय यह भयानक हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि चालक समेत कुल 20 लोग वाहन में सवार थे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और नींद की झपकी के चलते यह हादसा हुआ। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय लंबी दूरी की यात्राओं में सतर्क रहें और थकान की स्थिति में वाहन रोककर आराम जरूर करें।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें