Air india flight : फिर बिगड़ी फ्लाइट की चाल: कोलकाता में रुकी मुंबई जाने वाली उड़ान

Air india flight : फिर बिगड़ी फ्लाइट की चाल: कोलकाता में रुकी मुंबई जाने वाली उड़ान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Air India flight :   एयर इंडिया की फ्लाइट AI180 जो सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही थी उसे अचानक कोलकाता में इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा। फ्लाइट मंगलवार सुबह कोलकाता पहुंची और तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी। यह फ्लाइट बोइंग 777-200LR वर्ल्डलाइनर मॉडल की थी।

कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट रात में कोलकाता पहुंची और उसे लगभग 2 बजे मुंबई रवाना होना था लेकिन इंजन की तकनीकी खराबी ने उड़ान में रुकावट डाली। जब समय पर खराबी दूर नहीं हो सकी तो सुरक्षा के तहत सभी यात्रियों को सुबह 5:20 बजे विमान से उतार दिया गया।

Air india flight : फिर बिगड़ी फ्लाइट की चाल: कोलकाता में रुकी मुंबई जाने वाली उड़ान

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें टर्मिनल में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और आगे की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को किसी भी तरह की शारीरिक हानि नहीं हुई है।

हांगकांग से दिल्ली जा रही फ्लाइट भी लौटी वापस

इस घटना से ठीक एक दिन पहले एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 जो हांगकांग से दिल्ली जा रही थी उसे भी उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण हांगकांग लौटना पड़ा। पायलट ने तकनीकी खराबी को उड़ान के दौरान भांप लिया और एहतियात के तौर पर विमान को सुरक्षित उतारा गया।

 अहमदाबाद क्रैश के बाद बढ़ी चिंता

कुछ दिन पहले अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट टेकऑफ के कुछ समय बाद ही क्रैश हो गई थी जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद एयर इंडिया की अन्य फ्लाइट्स में भी एक के बाद एक तकनीकी परेशानियां सामने आ रही हैं। दिल्ली से रांची जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट भी तकनीकी परेशानी का सामना कर चुकी है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें