Cyprus से भारत को दिया बड़ा तोहफा, मोदी जी को मिला ग्रैंड क्रॉस सम्मान – जानिए क्यों है ये खास

Cyprus से भारत को दिया बड़ा तोहफा, मोदी जी को मिला ग्रैंड क्रॉस सम्मान – जानिए क्यों है ये खास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Cyprus की धरती से एक और गौरवपूर्ण पल आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोज़ III’ प्रदान किया गया। यह सम्मान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स ने दिया। यह सम्मान दर्शाता है कि भारत की वैश्विक छवि लगातार मजबूत हो रही है और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त कर रहा है।

 अब तक 23 देशों से मिला है अंतरराष्ट्रीय सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक कुल 23 देशों ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा है। यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं बल्कि भारत की बढ़ती कूटनीतिक शक्ति, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है। 2014 से अब तक मोदी ने भारत की विदेश नीति को नई दिशा दी है और देश की पहचान एक वैश्विक निर्णायक शक्ति के रूप में बन रही है।

 जल्द बनेगा भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
लिमासोल शहर में आयोजित बिजनेस राउंड टेबल में पीएम मोदी ने कहा, “भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द हम तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले हैं।” उन्होंने बताया कि GST, कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती, कानूनों का सरलीकरण और डिजिटल क्रांति ने भारत को तेज़ी से आगे बढ़ाया है।

 भारत-साइप्रस संबंधों में नया अध्याय
पीएम मोदी ने भारत और साइप्रस के बीच व्यापार, निवेश, डिजिटल पेमेंट, पर्यटन, रक्षा, लॉजिस्टिक्स और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में गहरे सहयोग की संभावनाएं बताईं। खास बात यह रही कि UPI और यूरोबैंक साइप्रस के बीच समझौता हुआ है जिससे दोनों देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल पेमेंट आसान हो पाएगा। यह भारत की डिजिटल ताकत को दिखाता है।

23 साल बाद भारत का पीएम साइप्रस पहुंचा
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि यह 23 सालों में पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने साइप्रस की यात्रा की है। उनकी यात्रा की शुरुआत ही बिजनेस मीट से होना दिखाता है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को कितनी प्राथमिकता दी जा रही है। NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज (GIFT सिटी) और साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के बीच सहयोग भी इस दिशा में एक मजबूत कदम है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें