IPS Transfer MP News :मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार को 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, उमरिया की पुलिस अधीक्षक आईपीएस निवेदिता नायडू का तबादला कर उन्हें पन्ना जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं सतना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ विजय भागवानी को अब उमरिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मैहर एसपी का कभी तबादला
इसके अलावा, आईपीएस हंसराज सिंह को सतना का नया पुलिस अधीक्षक, आईपीएस अवधेश प्रताप सिंह को मैहर का पुलिस अधीक्षक और श्योपुर की कमान आईपीएस सुधीर अग्रवाल को सौंपी गई है।
इन तबादलों के बाद संबंधित जिलों में पुलिस व्यवस्था और जिम्मेदारियों में नए बदलाव देखने को मिलेंगे।
यहाँ देखें पूरी लिस्ट









