मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

कांग्रेस की सरकार बनते ही हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे: प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi MP Visit: आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतना जिले के चित्रकूट में विशाल जनसभा में शामिल हुई यहां प्रियंका गांधी ने कहा कि, चित्रकूट की यह धरती भगवान श्री राम की तपोभूमि है। यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक भूमि है, चित्रकूट के बारे में मैंने पहली बार इंदिरा जी से सुना था, उसके बाद मैं कई बार यहां आ चुकी हूं।

Image credit by social media

राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हम किसानों के कर्ज माफ कर रहे: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि, मध्यप्रदेश में पिछली बार जब आपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी, तब भी हमने किसानों के कर्ज माफ किए थे, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हम किसानों के कर्ज माफ कर रहे हैं और यहां भी कांग्रेस की सरकार बनते ही हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे।

इसे भी पढ़े – सतना की धरती की ‘ज्योति’ जो बन्दूक की नली से संगीत के सुर निकालती है – PM मोदी 

आगे प्रियंका गांधी बोली- “काम मत करो, चुनाव आने पर झूठे वादे कर दो, जाति की बात, धर्म की बात कर दो, लोगों को आपस में लड़ाने की चाल चलो, यह है BJP का तरीका…ठोस काम करो पक्के वादे करो, जो वादा करो, उसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिये जान लड़ा दो, सबसे बड़े फैसले सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में ले लो यह है कांग्रेस का तरीका- आप तय कीजिये, कौन सा सही है।

सतना जिले के चित्रकूट चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भगवान राम और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी जिक्र किया और कहा कि यह देश भगवान राम की परंपराओं पर चलने वाला है और महात्मा गांधी ने राम के आदर्शों को अपनाया। यही वजह है कि जब महात्मा गांधी को गोली मारी गयी, तो उनके मुख से ‘‘हे राम’’ निकला और कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की परंपरा पर ही चलने वाली है। उन्होंने कहा कि इसी तरह उनकी दादी और पिता ने भी देश के लिए खून बहा दिया। वे हमेशा इस देश की जनता के प्रति जवाबदेह रहे, जबकि आज का भाजपा का नेतृत्व ऐसा नहीं है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button