सतना,मध्यप्रदेश।।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर सतना जिला पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में आयोजित एक राष्ट्र–एक चुनाव अभियान से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 12 बजे आयोजित इस समारोह में केंद्रीय मंत्री युवा संसद को संबोधित करेंगे तथा अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह की प्रतिमा का अनावरण और ओपन थियेटर का लोकार्पण करेंगे।
इन दिग्गजों की रहेगी उपस्थिती
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और महापौर योगेश ताम्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
अध्यक्ष जनभागीदारी समिति विजय यादव और प्राचार्य डॉ. सुरेशचन्द्र राय ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने का आग्रह किया है।







