होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

सतना: नशा तस्करों पर रामपुर बाघेलान पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4.50 लाख की 117.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार, यूपी से सतना लाई जा रही थी खेप, महिला सरगना फरार

सतना/रामपुर बाघेलान: सतना जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना/रामपुर बाघेलान: सतना जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रविवार को हर्षनगर बायपास फ्लाईओवर के पास एक बंद क्रेशर के नजदीक घेराबंदी कर 5 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपये कीमत की 117.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों में 3 उत्तर प्रदेश के और 2 रीवा जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इस पूरे सिंडिकेट की मास्टरमाइंड एक महिला है, जो फिलहाल फरार है।
बंद क्रेशर के पास छापेमारी, पीली पन्नी में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर
रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से ब्राउन शुगर की एक बड़ी खेप सतना लाई जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हर्षनगर बायपास फ्लाईओवर के समीप बंद क्रेशर के पास दबिश दी और मौके से पांच संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पीली पन्नी बरामद हुई, जिसमें मटमैले रंग के छोटे और ठोस टुकड़े रखे थे। जांच करने पर यह 117.70 ग्राम ब्राउन शुगर निकली। पुलिस ने मौके से चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
फर्रुखाबाद से लाकर बांदा में नेटवर्क चलाती थी महिला सरगना, रीवा में होनी थी सप्लाई
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह की फरार महिला सरगना उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से ब्राउन शुगर की खेप लाती थी और बांदा में अपने गुर्गों के माध्यम से इसकी सप्लाई कराती थी। डिमांड मिलने पर उसके लड़के अलग-अलग जिलों में माल पहुंचाने जाते थे। रविवार को यूपी के तीनों आरोपी यह खेप लेकर पहुंचे थे, जिसे रीवा के दो आरोपियों ने मंगाया था।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी को भेजा गया जेल
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अवध किशोर यादव (45) निवासी बिसंडा (बांदा), विकास यादव निवासी कर्वी (चित्रकूट), निशा यादव निवासी बबेरू (बांदा, यूपी), शिवम बरगाही निवासी गोविंदगढ़ (रीवा) और राहुल दुबे निवासी बैकुंठपुर (रीवा) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8, 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम अब फरार महिला मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram