होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

सतना: छठ पूजा के दौरान संतोषी माता तालाब परिसर में भिड़े दो पक्ष; श्रद्धालुओं के बीच जमकर चली लात-घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सतना: मध्य प्रदेश के सतना शहर में आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर एक अप्रिय घटना सामने आई है। ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना: मध्य प्रदेश के सतना शहर में आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर एक अप्रिय घटना सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध बिरला रोड स्थित संतोषी माता तालाब परिसर में सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर में ही दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वहां मौजूद परिजन और अन्य श्रद्धालु बीच-बचाव करते नजर आए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूजा स्थल पर मची अफरा-तफरी, अब तक थाने में नहीं हुई शिकायत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह छठ पूजा के पावन अनुष्ठान के दौरान मंदिर और तालाब परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और आम नागरिक मौजूद थे। इसी भीड़ के बीच कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। सरेआम मंदिर परिसर में हुई इस मारपीट से वहां हड़कंप मच गया। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोलगवां थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी ली जा रही है, और जैसे ही किसी पक्ष से शिकायत मिलती है, नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram