होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

रीवा: श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के HOD डॉ. मनोज इंदुरकर का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल; लेडी डॉक्टर से पूछे कपड़ों के साइज, आधी रात तक भड़के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

रीवा/विंध्य : रीवा के प्रतिष्ठित संजय गांधी अस्पताल और श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (SSMC) में उस وقت बड़ा बवंडर खड़ा हो गया, ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

रीवा/विंध्य : रीवा के प्रतिष्ठित संजय गांधी अस्पताल और श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (SSMC) में उस وقت बड़ा बवंडर खड़ा हो गया, जब मेडिसिन विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. मनोज इंदुरकर का एक लेडी डॉक्टर से बातचीत का कथित आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में HOD द्वारा लेडी डॉक्टर के पहनावे, रंग-रूप और कपड़ों के साइज को लेकर की गई टिप्पणियों से मेडिकल स्टूडेंट्स और जूनियर डॉक्टरों में भारी आक्रोश फैल गया है। रविवार रात आधी रात तक अस्पताल परिसर में जूनियर डॉक्टरों ने जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी HOD को पद से हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया।
रविवार रात आधी रात तक मेडिकल स्टूडेंट्स और जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया।
रविवार रात आधी रात तक मेडिकल स्टूडेंट्स और जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया।
ऑडियो में क्या है?—’काजल और क्रीम कलर के कुर्ते में खूबसूरत लगती हो, साइज बताओ’
वायरल ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर डॉ. इंदुरकर यह कहते सुनाई दे रहे हैं— “कल तुम्हारे कपड़े बहुत अच्छे लग रहे थे। आज तो अच्छे नहीं लग रहे हैं। कल तुम बहुत सुंदर दिख रही थी।” इसके साथ ही बातचीत में कपड़ों के साइज को लेकर भी आपत्तिजनक सवाल किए गए— “तुम्हें कौन सा साइज लगता है, बताओ मैं नए ले रहा हूं।” पीड़ित महिला डॉक्टर का आरोप है कि डॉ. इंदुरकर लंबे समय से उनके साथ इस तरह की अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। वे अक्सर कहते थे कि “तुम मुझे फर्स्ट ईयर से अच्छी लगती हो। काजल और क्रीम कलर के कुर्ते में तुम बहुत खूबसूरत लगती हो, वही पहना करो।” आरोप यह भी है कि उन्होंने छात्रा के घर के पास जाकर उसे गिफ्ट देने की कोशिश की और लगातार प्रताड़ित किया।
शनिवार रात अमहिया थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, अस्पताल में आधी रात तक हंगामा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित लेडी डॉक्टर ने शनिवार रात अमहिया थाने पहुंचकर डॉ. इंदुरकर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके विरोध में रविवार को संजय गांधी अस्पताल की ओपीडी के बाहर बड़ी संख्या में मेडिकल स्टूडेंट्स और जूनियर डॉक्टर इकट्ठा हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने ‘वी वांट जस्टिस’ और ‘डॉ. इंदुरकर हाय-हाय’ के नारे लगाए। जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि जब तक डॉ. इंदुरकर को विभागाध्यक्ष के पद से नहीं हटाया जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कॉलेज प्रबंधन ने बनाई 4 सदस्यीय जांच समिति, HOD को भेजा गया अवकाश पर
मामले के तूल पकड़ने और छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया। कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है, जिसे जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बढ़ते विवाद को देखते हुए डॉ. मनोज इंदुरकर को 28 नवंबर तक के लिए अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी HOD डॉ. मनोज इंदुरकर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है। उनका कहना है कि संबंधित महिला डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनहीनता के कुछ मामले थे, जिन पर कार्रवाई की जा रही थी; इसी रंजिश के चलते उनके खिलाफ यह झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram