होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

सतना की बेटी मान्या पाण्डेय ने फिर बढ़ाया जिले का मान, गोल्ड के साथ बनीं बेस्ट फीमेल फाइटर…

Satna News: जिले की उभरती हुई ताइक्वांडो खिलाड़ी मान्या पाण्डेय ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सतना का नाम रोशन ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna News: जिले की उभरती हुई ताइक्वांडो खिलाड़ी मान्या पाण्डेय ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सतना का नाम रोशन किया है। रविवार को सतना के जयपुरिया स्कूल में आयोजित 5वीं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में मान्या ने सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इतना ही नहीं उन्हें प्रतियोगिता की “बेस्ट फीमेल फाइटर” ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पांच जिलों के करीब 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया जहां कड़े मुकाबलों के बीच मान्या ने बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और संघर्षशील खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गौरतलब है कि मान्या पाण्डेय इससे पहले 14 जून को सागर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी अपनी श्रेणी में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

इसे भी पढ़े – मैहर में काल बना 40 साल पुराना कुआं: बैल बचाने उतरे 3 सगे भाइयों की जहरीली गैस से मौत; बदहवास पत्नी बोली ‘चाय बन गई है, वो आते ही होंगे…’

लगातार मिल रही सफलताएं यह साबित करती हैं कि वह आने वाले समय में प्रदेश और देश स्तर पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता रखती हैं। मान्या पिछले डेढ़ वर्षों से सतना मार्शल आर्ट अकादमी में संस्थापक एवं कोच संदीप भारती के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी मेहनत अनुशासन और लगन का परिणाम आज पूरे जिले के सामने है। मान्या की इस शानदार उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता जिले के अन्य बच्चों और युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है। सतना की इस होनहार बेटी ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें