Satna News Today :रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही और चोरों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। 3 मई की रात प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला का ट्रॉली बैग चोरी हो गया। घटना के बाद जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और चोर की तस्वीर साफ दिखाई देने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक सरिता चौधरी (29), निवासी देवीपुर थाना सिविल लाइन, अपने पति और परिजनों के साथ प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। थकान की वजह से वे सो गईं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मौके का फायदा उठाकर उनका ट्रॉली बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। बैग में कपड़े और कुछ गहने भी रखे थे।सरिता जब नींद से उठीं तो बैग गायब मिला।
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
उन्होंने पूरे स्टेशन पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जीआरपी चौकी में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने जांच के दौरान स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चोर साफ नजर आ रहा है। हालांकि, पहचान के बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
4 महीने बाद CCTV आया सामने
जनता की मदद से आरोपी तक पहुंचने के लिए जीआरपी ने शनिवार शाम को चोर का वीडियो वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







