मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

एम.एल.बी. विद्यालय में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास ने प्रतिभावान छात्राओं का किया सम्मान

सतना ।।पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा आज महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतना में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कुमकुम भट्टाचार्य की गरिमामय उपस्थिति में न्यास की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा सिंह एवं समाज सेवी संजय अग्रवाल व न्यास के कार्यकर्ताओं ने कक्षा 10वीं एवं 11वीं कक्षा की छात्राओं को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर तथा जिले का गौरव बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया । जिसमें स्मृति चिन्ह, दीवार घड़ी, सेवा न्यास की पंचम पुष्प पुस्तक, डिक्शनरी, कॉपी, पेन भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मॉं सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर मां शारदे की कृपा हम सब पर इसी तरह बनी रहे प्रार्थना की।सेवा न्यास की ओर से मुख्य वक्ता श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि मेदांता द मेडिसिटी सह प्रायोजक पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ चेक अप कैंप 6 एवं 7 अगस्त को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर में आयोजन किया गया है।आप अपने माता पिता वरिष्ठजनों दूरदराज गांव में निवास करने वाले मरीजों से ऑनलाइन के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में अपने परिजनों का पंजीयन करवाएं।
श्रीमती मनीषा सिंह ने आगे कहा कि सेवा न्यास द्वारा हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना शहर को हरा-भरा करने के लिए संकल्पित है।आप अपने व माता पिता भाई बहनों के जन्मदिवस पर पौधारोपण अभियान में अपना सहयोग करें। आपके बताए गए स्थान पर सेवा न्यास वृक्षारोपण करेगा।जहॉं वृक्षारोपण किया जा रहा है उनकी 5 वर्षों तक देखभाल प्रतिदिन सुबह शाम ग्रीन एंबुलेंस के माध्यम से प्रतिदिन की जाती है ।आप अपने जन्मदिवस पर, वैवाहिक वर्षगांठ पर एक वृक्ष रोपण करने का संकल्प लें। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा दसवीं की रीता सिंह, सीता सिंह को उच्चतम अंक अर्जित करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के कला संकाय में शालिनी चौधरी, कोमल कुशवाहा, वाणिज्य में प्रिया कुशवाहा, रुचि त्रिपाठी, विज्ञान संकाय में आकांक्षा चौरसिया, काजल सिंह, गृह विज्ञान संकाय में कृति सोंधिया, अंजलि कुशवाहा को विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए आज उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान पाकर छात्राओं ने विक्ट्री का हाथ उठाते हुए खुशियों का इजहार किया।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कुमकुम भट्टाचार्य को विद्यालय में उच्च स्तर की शिक्षा एवं उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आज सेवा न्यास कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सेवा न्यास के मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू ने किया
आभार न्यास कार्यकर्ता श्रीमती सीलम सैनी ने व्यक्त किया।इनकी रही उपस्थिति आई जे सिंह, हनुमंत अनुरागी, चरण सिंह, संतोष पटेल, शकुंतला त्रिपाठी, मालती गुरु, पदमा सिंह, रेखा गुप्ता, नितिन मिश्रा, अनिल सैनी एवं विद्यालय की छात्राएं स्टाफ व न्यास कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button