मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

मैहर की बेटी ने बिहार में लहराया परचम, राष्ट्रीय प्रेरणा दूत सम्मान से पुरुस्कृत हुई रूचि शुक्ला

मैहर,मध्यप्रदेश।। राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड से सम्मानित 3 फरबरी को मध्य प्रदेश के मैहर की बेटी रुचि शुक्ला ने एक बार फिर से मैहर जिले का नाम देश भर मे रोशन कर दिया है। इससे पहले रुचि शुक्ला को राष्ट्रीय सेवा योजना नेशनल अवार्ड गुजरात भी मिल चुका है । बिहार में मिला राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार 3 फरबरी 2024 को युवाओ की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा राष्ट्र युवा विनिमय कार्यक्रम (थीम राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका) का आयोजन छपरा के मौलाना मझरुम् हक एकता भवन में किया गया ।

सतना टाइम्स डॉट इन

इस दौरान मध्य प्रदेश जिला मैहर यूथ आइकॉन सुश्री रुचि शुक्ला समेत भारत के विभिन्न राज्यों से आये हुए 30 युवाओं को उनके उत्कर्ष सामाजिक कार्यों के आधार पर तथा हमारे सपनों के भारत के निर्माण में महत्व पूर्ण भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया रुचि शुक्ला (मध्यप्रदेश) के जिला मैहर ककरा गाँव के विश्वनाथ शुक्ला की सुपुत्री है। रुचि शुक्ला इससे पहले भी (मध्य प्रदेश) का नेतृत्व राष्ट्र स्तर मंच पर किया जिसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना नेशनल पुरस्कार इंदौर , 2023 में नेशनल अवार्ड गुजरात जिले में बेस्ट एन एस एस वॉलिटियर सम्मानित कई उपलब्धिया शामिल है।

सतना टाइम्स डॉट इन

शारदा कॉलेज सरलानगर से ग्रेजुेएट के बाद स्वामी विवेकानंद कॉलेज मैहर में पोस्ट ग्रेजुेएशन कर रही है रुचि शुक्ला वर्तमान में सतना और मैहर में सोशल वर्कर के तौर पर कार्यरत है और इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ एव्ं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ऐडस बीमारी, जल जीवन अभियान, सड़क सुरक्षा, बाल विवाह मे रोक थाम वॉलिटियर पर काम कर चुकी हैं | उनकी इस कामयाबी पर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदीजी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कमलेश सुहाने, श्री विश्वनाथ तिवारी, श्री धीरज पांडेय,श्रीमती जयंती महेश तिवारी, श्री मती शशि मिश्रा, श्रीमति अनिता तिवारी,श्री आदर्श चतुर्वेदी,श्री आलोक अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, श्रीसनत गौतम, डाक्टर राजकुमार गौतम,श्री जनार्दन शुक्ला,श्री महेश तिवारी, श्री पवन उर्मलिया, श्री पारसनाथ तिवारी, श्रीराजाभैया पांडेय, श्री सचिन मिश्रा, श्रीमनोज शुक्ला, श्री आदित्य नारायण शुक्ला, श्री विपुल चतुर्वेदी, श्री अतुल शुक्ला, श्री प्रशान्त शुक्ला, श्री दीपक तिवारी, श्रीपुरुषोत्तम पुरी ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाए प्रेषित की।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button