होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

छत्तीसगढ़ न्यूज़: मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के विभिन्न गरबा महोत्सवों में शामिल होकर लिया मातारानी का आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर पिछली रात राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

 

 


छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवरात्रि के पावन पर्व पर पिछली रात राजधानी रायपुर स्थित विभिन्न गरबा समारोहों में शामिल हुए। उन्होंने मातारानी का दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान रायपुर शहर गरबा के रंग में सराबोर दिखा और हर तरफ़ उत्सव का उल्लास वातावरण में व्याप्त था।

मुख्यमंत्री साय भानपुरी स्थित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज, आशीर्वाद भवन में गुजराती लोहाणा महाजन समाज द्वारा आयोजित “झणकारो 2025”, इनडोर स्टेडियम में “रंगीलो रास 2025” और ओमाया पार्क में “रास गरबा उत्सव” में सम्मिलित हुए। इन आयोजनों में समाजजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक कच्छ पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। गरबा की धुनों और रंगारंग माहौल में मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि: CM साय

प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवरात्रि उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता को और मजबूत करता है तथा जन-जन में ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में देवी को विभिन्न स्वरूपों में पूजा जाता है और मातृशक्ति के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख शक्तिपीठों का उल्लेख करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, धमतरी में मां अंगारमोती एवं बिलईमाता, सरगुजा और रतनपुर में मां महामाया, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी जैसे अनेक स्वरूपों में माता प्रदेश में विराजमान हैं।

जीएसटी रिफॉर्म और ‘बचत उत्सव’ पर की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जीएसटी रिफॉर्म लागू कर देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान की है, जिससे व्यापार सुगम होगा और उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज ‘बचत उत्सव’ के माध्यम से आम नागरिकों की जेब में पैसों की उल्लेखनीय बचत हो रही है और यह अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी को प्राथमिकता दें: CM का आह्वान

मुख्यमंत्री साय ने लोगों से आह्वान किया कि जब भी बाजार जाएं तो स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी से न केवल देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है बल्कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंडल आयोग के अध्यक्ष सहित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज और गुजराती लोहाणा महाजन समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram