Bridal Mehndi Designs : इस वेडिंग सीजन में आप भी करना चाहती हैं कुछ हटकर तो ये रही सबसे बेस्ट डिजाइन!

Bridal Mehndi Designs For Full Hands And Legs इस वेडिंग सीजन में आप भी करना चाहती हैं कुछ हटकर ट्राइ या फिर दिखना चाहती हैं बिल्कुल ट्रडिशनल तो आपके लिए ही हैं ये डिजाइंस।

दुल्हन के श्रृंगार और शादी के जोड़े के साथ जिस चीज पर नजर बार-बार ठहरती है वह होती है हाथों में लगी मेहंदी। मेहंदी बहुत जरूरी श्रृंगार है और कई जगहों पर तो इसके लिए अलग से रस्म का भी आयोजन किया जाता है। इस वेडिंग सीजन में आप मेहंदी के कौन से डिजाइन ट्रेंड में हैं जानें यहां…
पूरे हाथों की भरी हुई मेहंदी
दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में ऐसी ही मेहंदी लगवाई थी। पूरे हाथों की भरी हुई मेहंदी बहुत ट्रडिशनल अंदाज है। इसमें दुल्हन अपनी पसंद से कोई डिजाइन चुन सकती हैं। कुछ दुल्हन पूरे शादी का मंडप, बाराती, डोली का डिजाइन चुनती हैं तो कुछ मंत्र या सौभाग्यवती भव: भी लिखती हैं। पैरों में भी घुटने तक मेहंदी लगवाने का ट्रेंड है।

इन दिनों ट्रेंडी है कलाई तक की मेहंदी
कुछ दुल्हन शादी के दिन भी अपना लुक डिफरेंट रखना चाहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी इंडियन वेडिंग में हाथे हाथों तक की ही मेहंदी लगवाई थी। कलाई से थोड़ा सा नीचे तक की। मेहंदी का यह डिजाइन इन दिनों लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। ऐसी दुल्हन पैरों में भी सिर्फ कलाई तक ही मेहंदी लगवाती हैं।

पैरों में भी मेहंदी के कई डिजाइन
शादी के फंक्शन में यूं तो ट्रडिशनल अंदाज ही रहता है, लेकिन कभी-कभी मॉकटेल पार्टी या ऐसे किसी फंक्शन में कुछ दुल्हन घुटने तक की वेस्टर्न ड्रेस भी पहनती हैं। ऐसे में अगर आपके पैरों में मेहंदी का खूबसूरत डिजाइन होगा तो बहुत सुंदर दिखेगा। पैरों में कलाई तक मेहंदी लगवा सकती हैं या फिर पूरे घुटने तक भी मेहंदी लगवाया जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।