Collector Vs BJP MLA :मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविवार रात एक हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया। यहां भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि विधायक कलेक्टर को मारने तक दौड़ पड़े और हाथ उठाने की कोशिश करने लगे। हालांकि, मौके पर मौजूद गार्ड ने बीच-बचाव कर लिया और टकराव हाथापाई में बदलने से बच गया।

कलेक्टर बंगले के बाहर भिड़ंत
यह पूरा विवाद कलेक्टर बंगले के गेट पर हुआ। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह कलेक्टर से अभद्रता कर रहे हैं। उनके समर्थक भी कलेक्टर को गालियां देते और नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।
‘रेत चोरी’ को लेकर आमने-सामने
बहस के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने विधायक को सख्त लहजे में कहा “मैं इस इलाके में रेत चोरी चलने नहीं दूंगा।” इसस पर भाजपा विधायक भड़क उठे और पलटकर कलेक्टर पर गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा सबसे बड़ा चोर तू है, सरेआम वसूली करवा रहा है।”विधायक के तेवर इतने तीखे थे कि उनके सुर में सुर मिलाते हुए समर्थक भी “कलेक्टर चोर है” के नारे लगाने लगे।
इसे भी पढ़े – Satna News :सतना में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, शिकायतकर्ता भी नही बचा..
बंगले के अंदर भी तकरार
विवाद थमा नहीं। कलेक्टर बंगले के अंदर जाने लगे तो विधायक अपने समर्थकों के साथ परिसर में घुस गए और कलेक्टर को बाहर बुलाने लगे। इस दौरान भी दोनों के बीच तीखी झड़प होती रही। यहां तक कि कलेक्टर ने वीडियो बना रहे शख्स को रोकते हुए बाहर जाने को कहा, लेकिन बहस बढ़ती चली गई।
यहां देखें वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DN280fS4r2K/?igsh=MXBhZnNhYnBtZ21jeQ==
खाद किल्लत या रेत चोरी?
इस पूरे विवाद की जड़ खाद की किल्लत बताई जा रही है। लेकिन वायरल वीडियो में बातचीत के दौरान “रेत चोरी” का मुद्दा भी गरमा गया, जिस पर विधायक और कलेक्टर दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते दिखे।
वीडियो वायरल, बढ़ी राजनीतिक गर्मी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे जिले की राजनीति में खलबली मच गई है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस टकराव की चर्चा जोरों पर है।







