स्पेन में CM मोहन यादव ने बढ़ाया भारत का मान, निवेशकों से बोले- MP में आएं और मुनाफा पाएं

स्पेन में CM मोहन यादव ने बढ़ाया भारत का मान, निवेशकों से बोले- MP में आएं और मुनाफा पाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत और स्पेन दोनों प्राचीन सभ्यताओं के वाहक हैं और दोनों देशों ने नैतिक मूल्यों के आधार पर अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाया है। दोनों देशों को उन्होंने जुड़वा भाई बताया और कहा कि अब विकास के क्षेत्र में दोनों देश एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्पेन की संस्कृति और तकनीकी क्षेत्र में अलग पहचान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित इन्वेस्ट इन एमपी बिजनेस फोरम मीट में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य है और यहां निवेश करना लाभदायक सौदा साबित होगा। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि अगर आप भारत में निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो मध्यप्रदेश जरूर आएं, आप इसे कभी भूल नहीं पाएंगे।

पर्यटन और लॉजिस्टिक्स में भी बेशुमार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में खनिज, पर्यटन, फार्मा, तकनीकी विकास और बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए असीम संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन सबसे तेज गति से बढ़ रहा है और यहां नई तकनीक का उपयोग कर विकास की अपार संभावनाएं हैं। राज्य की भौगोलिक स्थिति भारत के मध्य में है, इसलिए हम लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में भी अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही आप किसी अन्य राज्य में उद्योग लगाएं, लेकिन आपको मध्यप्रदेश की जरूरत जरूर पड़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश देश और विदेश से सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों, रेल और हवाई मार्गों से जुड़ा हुआ है, जिससे निवेशकों को बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।

स्पेन में CM मोहन यादव ने बढ़ाया भारत का मान, निवेशकों से बोले- MP में आएं और मुनाफा पाएं

निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से मध्यप्रदेश में सुरक्षित निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य की 18 प्रकार की हाई-टेक औद्योगिक नीतियों का लाभ उठाएं और यहां निवेश पर पूंजी रिटर्न की गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मध्यप्रदेश के विकास से प्रभावित हैं और भारत सरकार भी यहां निवेश करने पर कई प्रकार की रियायतें दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या तेजी से बढ़ाई जा रही है और नई मेडिकल डिवाइस कंपनियों में भी घरेलू और विदेशी निवेश हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव और एमडी टूरिज्म डॉ. इलैया राजा टी., एमडी एमपीआईडीसी ड्रमुली शुक्ला और कई उद्योगपति व निवेशक शामिल रहे।

मध्यप्रदेश में पर्यटन और औद्योगिक निवेश की असीम संभावनाएं

कार्यक्रम में प्रधान सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश विश्वसनीय निवेश का गंतव्य है। राज्य की भौगोलिक स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता, कुशल मानव संसाधन और स्थिर नेतृत्व इसे उद्योगों के लिए सबसे उपयुक्त बनाते हैं। भारत और स्पेन के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। वर्ष 2024 में भारत ने स्पेन को 5.93 बिलियन यूरो का निर्यात किया, जिसमें मध्यप्रदेश का योगदान 58.5 मिलियन यूरो रहा। इससे राज्य की निर्यात क्षमता और वैश्विक बाजार की मांग को पूरा करने की तत्परता का पता चलता है। कार्यक्रम में बताया गया कि मध्यप्रदेश में युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में से 18 यहां हैं, दो ज्योतिर्लिंग और मां नर्मदा जैसी पवित्र नदी भी यहां बहती है। मध्यप्रदेश में वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अपार अवसर हैं। पर्यटन नीति 2025 के तहत निवेशकों को नई योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेन की तकनीकी प्रगति, फुटबॉल प्रेम और शांतिप्रिय स्वभाव ने यहां की अर्थव्यवस्था को सशक्त किया है, और हर निवेशक का कदम मध्यप्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें