Bobby Darling: इश्क़ में की जेंडर चेंज सर्जरी, अब जी रही हैं अकेले… बॉबी डार्लिंग की सच्चाई आई सामने

Bobby Darling: इश्क़ में की जेंडर चेंज सर्जरी, अब जी रही हैं अकेले… बॉबी डार्लिंग की सच्चाई आई सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bobby Darling: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्होंने प्यार के लिए धर्म बदला नाम बदला यहां तक कि अपनी पहचान भी बदल दी। लेकिन कुछ कहानियाँ सिर्फ बदलाव की नहीं होतीं वे त्याग दर्द और धोखे की मिसाल बन जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी है बॉबी डार्लिंग की जो कभी पंकज शर्मा के नाम से जानी जाती थीं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के लिए अपना लिंग परिवर्तन करवाया लेकिन बदकिस्मती से वह रिश्ता नहीं चल पाया। इसके बावजूद बॉबी आज भी एक महिला की पहचान के साथ अपना जीवन जी रही हैं। सालों बाद उन्होंने अपने अनुभव को खुले दिल से साझा किया और बताया कि उन्होंने कैसे एक पुरुष शरीर से महिला शरीर में यात्रा की।

ऑपरेशन से पहले की तैयारी, छह महीने की दवाई और बदलाव की शुरुआत

जब रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने बॉबी से पूछा कि सेक्स चेंज सर्जरी के पहले क्या होता है तो उन्होंने कहा कि अगर आप जुलाई में सर्जरी का सोचते हैं तो सर्जरी जनवरी में होगी। इससे पहले छह महीने तक दवाइयों पर रहना पड़ता है। दिन में तीन बार हार्मोन टैबलेट्स लेनी होती हैं। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता लेकिन शरीर में प्राकृतिक बदलाव दिखने लगते हैं जैसे स्तन का विकास। इस प्रक्रिया में कई बार इंजेक्शन भी दिए जाते हैं। ये बदलाव धीरे-धीरे लड़की जैसा शरीर बनाने में मदद करते हैं।

ऑपरेशन का समय और कठिनाई: थकने की इजाज़त नहीं

जब बॉबी से पूछा गया कि सर्जरी में कितना समय लगता है तो उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया और अगली सुबह 3 बजे तक ऑपरेशन चलता रहा। यानी लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगता है। लेकिन ऑपरेशन के बाद भी काम पूरा नहीं होता। बॉबी कहती हैं कि इसके बाद आपको एक यूरिन बैग के साथ लगातार चलना होता है। न थकने की इजाज़त होती है न रुकने की। इस समय आपको पेशाब करने की प्रक्रिया से भी गुजरना होता है जो शरीर को नए बदलावों के लिए तैयार करता है।

ऑपरेशन के बाद की देखभाल और बॉबी का थाईलैंड का सफर

सर्जरी के बाद बॉबी ने बताया कि डाइलेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। इसमें एक आर्टिफिशियल ऑर्गन के ज़रिये हर दिन एक घंटे की प्रक्रिया करनी पड़ती है। यह प्रक्रिया भी छह महीने तक चलती है। बॉबी ने अपना ऑपरेशन बैंकॉक में करवाया क्योंकि वहां की सर्जरीज़ अब तक सबसे ज़्यादा सफल रही हैं। उन्होंने कहा कि वहां के डॉक्टर्स इस क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं और वहां की सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। सर्जरी पूरी होने के बाद आप अपने पार्टनर के साथ सामान्य जीवन जी सकते हैं। बॉबी ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद साहस और धैर्य के साथ पूरा किया और आज भी वे अपनी बदली हुई पहचान के साथ आत्मविश्वास से जी रही हैं।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें