Ravi Dubey: रामायण में रणबीर-साई के साथ दिखेगा यह टीवी एक्टर! लक्ष्मण की भूमिका और पत्नी हैं फिल्म इंडस्ट्री की स्टार

Ravi Dubey: रामायण में रणबीर-साई के साथ दिखेगा यह टीवी एक्टर! लक्ष्मण की भूमिका और पत्नी हैं फिल्म इंडस्ट्री की स्टार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ravi Dubey: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक 3 जुलाई को रिलीज हुआ और उसी के साथ इस फिल्म की स्टारकास्ट ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आने वाले हैं तो साई पल्लवी माता सीता के रूप में दिखाई देंगी। लेकिन एक नाम जो दर्शकों के लिए चौंकाने वाला है वो है टीवी जगत के सुपरस्टार रवि दुबे का। जी हां रवि दुबे इस फिल्म में लक्ष्मण की अहम भूमिका निभा रहे हैं। ‘जमाई राजा’ से टीवी में पहचान बनाने वाले रवि अब सिल्वर स्क्रीन पर धर्म और भक्ति के प्रतीक लक्ष्मण बनकर नजर आएंगे।

टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर

Ravi Dubey ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में ‘स्त्री तेरी कहानी’ नाम के सीरियल से की थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘सास बिना ससुराल’, ‘जमाई राजा’ और ‘तु आशिकी’ जैसे सीरियल्स से उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। यही नहीं उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘नच बलिए’ जैसे रियलिटी शोज़ में भी दम दिखाया। रवि दुबे अब सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन भी बन चुके हैं। वे वेब सीरीज और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

सारगुन मेहता के साथ प्यार और शादी की कहानी

रवि दुबे और उनकी पत्नी सारगुन मेहता की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात ’12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी और वहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली। सारगुन भी आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं और ‘किस्मत’, ‘काला शाह काला’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों ने मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है और अब वे म्यूजिक लेबल के ज़रिए भी अपना काम फैला रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

‘रामायण’ से जुड़े बड़े नाम और उत्साह

नितेश तिवारी की ये ‘रामायण’ फिल्म बेहद भव्य और बड़े बजट की बताई जा रही है। इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ साउथ के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में रवि दुबे का लक्ष्मण बनना उनके करियर का एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि यह सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था की भावनाओं से जुड़ी हुई फिल्म है। अब देखना यह होगा कि रवि दुबे टीवी से निकलकर बड़े पर्दे पर लक्ष्मण के रोल में कितनी गहराई ला पाते हैं।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें