Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं का सफर बना आखिरी उड़ान, 7 की दर्दनाक मौत

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं का सफर बना आखिरी उड़ान, 7 की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास धुरी खर्क इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महाराष्ट्र से आए एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने इस हादसे की पुष्टि की है। यह हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ और बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर आर्यन हेली एविएशन कंपनी का था।

स्थानीय महिलाओं ने दी हादसे की जानकारी

गौर करने वाली बात यह है कि इस हादसे की जानकारी सबसे पहले गौरीकुंड के ऊपरी इलाके में घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने दी। हेलीकॉप्टर जब नीचे गिरा तो तेज आवाज सुनकर महिलाएं मौके पर पहुंचीं और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद हेलीकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने घटनास्थल की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा गंभीर है और सभी सात यात्रियों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “रुद्रप्रयाग ज़िले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। SDRF, स्थानीय प्रशासन और अन्य टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।” यह हादसा चारधाम यात्रा के दौरान हुआ पांचवां हेलीकॉप्टर हादसा है जो इस साल 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से हुआ है।

तकनीकी खराबी और मौसम बना हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि यह हादसा खराब मौसम और तकनीकी खराबी के चलते हुआ है। 15 जून की सुबह करीब 05:17 पर आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था जिसमें छह यात्री सवार थे। रास्ते में मौसम खराब हो गया और इस कारण हेलीकॉप्टर को मजबूरी में किसी अन्य स्थान पर उतारने की कोशिश की गई लेकिन वह क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महाराष्ट्र से आए जइसवाल परिवार के तीन सदस्य और दो स्थानीय लोग शामिल हैं।

मृतकों की सूची इस प्रकार है

  1. राजवीर – पायलट
  2. विक्रम रावत – बीकेटीसी निवासी, रांसी उखीमठ
  3. विनोद
  4. तृष्टी सिंह
  5. राजकुमार
  6. श्रद्धा
  7. 10 वर्षीय बच्ची – राशि
Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें