Bihar News: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस की जनसंपर्क मुहिम में आई बड़ी बाधा, प्रशासन ने जताई नाराजगी

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस की जनसंपर्क मुहिम में आई बड़ी बाधा, प्रशासन ने जताई नाराजगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और इसी बीच हर दिन बड़े नेताओं का राज्य दौरा जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी गुरुवार को बिहार पहुंचे। दरभंगा जिले के अंबेडकर हॉस्टल में छात्र समुदाय से मिलने के लिए राहुल गांधी जा रहे थे। लेकिन प्रशासन ने इस कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी। पुलिस ने रास्ते में उन्हें काफी देर तक रोककर रखा। बावजूद इसके राहुल गांधी ने अपने वाहन से उतरकर बिना अनुमति के पैदल अंबेडकर हॉस्टल तक पहुंचकर वहां छात्रों को संबोधित किया। इस मामले में पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।

प्रशासन की मनाही के बावजूद राहुल गांधी ने किया अंबेडकर हॉस्टल का दौरा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस के राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत छात्रों से मिलने अंबेडकर हॉस्टल पहुंचे। प्रशासन ने इस कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से साफ मना कर दिया था और दूसरी जगह कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस ने उस सुझाव को स्वीकार भी किया था। फिर भी, प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों की मनाही के बावजूद राहुल गांधी ने हॉस्टल का दूसरा रास्ता पकड़कर वहां छात्रों को संबोधित किया। इस कदम को लेकर स्थानीय प्रशासन नाराज है और उन्होंने इस पर कड़ी कार्रवाई की है।

प्रशासन ने दर्ज कराई दो FIR, राहुल गांधी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस

दरभंगा जिला प्रशासन ने बताया कि पहली FIR जिला कल्याण अधिकारी की शिकायत के आधार पर लहेरियासराय पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि अंबेडकर हॉस्टल में कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी लेकिन कार्यक्रम फिर भी निषेधात्मक आदेश के उल्लंघन में आयोजित किया गया। दूसरी FIR कई अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि के आरोप में दर्ज की है। पहली FIR में राहुल गांधी और 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है जबकि दूसरी FIR में सौ से अधिक अज्ञात पार्टी सदस्यों के खिलाफ जांच चल रही है।

राजनीतिक उठापटक के बीच सियासी महौल गर्माया

राहुल गांधी के इस कदम के बाद बिहार का सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस का कहना है कि यह जनसंपर्क अभियान छात्रों और युवाओं से संवाद स्थापित करने के लिए है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने इसे कानून और व्यवस्था की अवहेलना बताया है। चुनावी सरगर्मी के बीच यह मामला राजनीतिक विरोध-प्रत्याश और मीडिया की भी सुर्खियों में है। अब देखना होगा कि प्रशासन की कार्रवाई और कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या रहती है और चुनावी मैदान में इसका क्या असर पड़ता है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें