IMD Rain Forecast: दिल्ली में आई मूसलधार बारिश, क्या यह मौसम बदलने का संकेत है?

IMD Rain Forecast: दिल्ली में आई मूसलधार बारिश, क्या यह मौसम बदलने का संकेत है?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IMD Rain Forecast: देश की राजधानी दिल्ली का मौसम इन दिनों बेहद सुहाना बना हुआ है। बीच-बीच में हो रही बारिश और बदलों का movement दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दे रहे हैं। रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम था। इसके अलावा, दिल्ली में सुबह 8:30 बजे तक आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत था।

मई महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को मई महीने की सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र सफ़दरजंग ने सुबह 2:30 बजे से 8:30 बजे तक छह घंटे में 77 मिमी बारिश दर्ज की। यह मई महीने में 1901 से रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश थी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

IMD Rain Forecast: दिल्ली में आई मूसलधार बारिश, क्या यह मौसम बदलने का संकेत है?

दिल्ली का मौजूदा तापमान और हवा की गुणवत्ता

दिल्ली के मौसम में इस बदलाव के बीच हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 212 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। AQI के मानक के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

क्या होगा दिल्ली में मौसम का अगला हाल?

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि वे बाहर निकलते समय मास्क पहनकर और एहतियात बरतकर बाहर जाएं।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें