Satna News :सतना नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर महापौर योगेश ताम्रकार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घटिया और मानकविहीन कार्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

बीते दिन महापौर कक्ष में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि 20% से कम दर पर स्वीकृत कार्यों की सूची तत्काल प्रस्तुत की जाए।
महापौर ताम्रकार की सख्त कार्यशैली एक बार फिर चर्चा में है। जानकारों का मानना है कि गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों, इंजीनियरों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर गाज़ गिरना तय हैं, महापौर ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।







