होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मामा’ का वही अंदाज, सड़क पर घूमकर चाय बेचने वाले पप्पू को बुलाकर शिवराज सिंह ने ली चाय की चुस्की

Maihar News :केंद्रीय कृषि मंत्री का पद संभालने के बाद भी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनता से ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मामा' का वही अंदाज, सड़क पर घूमकर चाय बेचने वाले पप्पू को बुलाकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ली चाय की चुस्की,बीच सड़क में रोक दिया काफिला

Maihar News :केंद्रीय कृषि मंत्री का पद संभालने के बाद भी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनता से जुड़ने का सहज और सरल अंदाज कायम है। गुरुवार को अपने सतना दौरे के दौरान इसकी बानगी अमरपाटन में देखने को मिली, जब उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर केतली से घूम-घूमकर चाय बेच रहे एक आम विक्रेता को बुलाया और उसके साथ चाय की चुस्की ली।

मामा' का वही अंदाज,
सड़क पर घूमकर चाय बेचने वाले पप्पू को बुलाकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ली चाय की चुस्की,बीच सड़क में रोक दिया काफिला

दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ गुरुवार सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से सतना पहुंचे थे। यहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।

पप्पू चाय वाले को बीच सड़क में बुलाया

अमरपाटन कस्बे से गुजरते वक्त शिवराज सिंह अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। वे पार्टी के छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से उनके नाम से संबोधित कर मुलाकात कर रहे थे और उनके परिवार का हालचाल भी जान रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पप्पू सोनी पर पड़ी, जो केतली लेकर घूम-घूमकर लोगों को चाय पिला रहा था। शिवराज ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया, पप्पू को आवाज दी और अपने पास बुलाकर उसके साथ चाय आनंद किया। केंद्रीय मंत्री को अपने इतने पास पाकर और उनसे बात कर चाय वाला पप्पू सोनी भी बेहद खुश नजर आया है।

दो जिलों के कार्यक्रम में हुए शामिल

इससे पहले सतना पहुंचने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने शोक संतप्त परिवारों से भी मुलाकात की। वे पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे स्वर्गीय लक्ष्मी यादव के निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद पूर्व सीएम सतना और मैहर जिले में आयोजित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए है। दिन भर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे मैहर में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram