होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मां शारदा मंदिर क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी,निगरानी के लिए मंदिर की पहाड़ी और श्रद्धालुओं के मार्ग पर लगाए जा रहे कैमरे, 20 कैमरों से रखी जाएगी नजर

मैहर,मध्यप्रदेश।।मां शारदा मंदिर की पहाड़ी और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी सामने आने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मैहर,मध्यप्रदेश।।मां शारदा मंदिर की पहाड़ी और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी सामने आने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। तेंदुए की गतिविधियों और उसकी पहचान की पुष्टि के लिए वन विभाग ने मंगलवार शाम मंदिर की पहाड़ी और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मार्गों पर कैमरे लगाने की शुरुआत की है। विभाग तेंदुए की पहचान वैज्ञानिक तरीके से करने के साथ उसकी लगातार निगरानी में जुटा हुआ है।

फ़ोटो – कैमरा लगाते डीएफओ समेत अधिकारी,फ़ोटो बाई गूगल

मंगलवार को डीएफओ विद्या भूषण मिश्रा, रेंजर शुभम खरे और एसडीओ सिद्धार्थ दीपांकर सहित वन विभाग के अधिकारी पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए की संभावित आवाजाही वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया और कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

वन विभाग के अनुसार मंदिर क्षेत्र के वन मार्गों और श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले स्थानों पर कुल 20 कैमरे लगाए जाने हैं। मंगलवार को इनमें से 4 कैमरे लगाए जा चुके हैं। इन कैमरों के माध्यम से तेंदुए की लोकेशन, आवाजाही और उसके व्यवहार को रिकॉर्ड किया जाएगा, जिससे उसकी पहचान करने में मदद मिल सके।

पिछले कुछ समय से मंदिर की पहाड़ी और सीढ़ी मार्ग के आसपास तेंदुए की मौजूदगी के वीडियो भी सामने आए हैं। इसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।

वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और कैमरों से मिलने वाली गतिविधियों पर नजर रखेगी। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की पहचान और उसकी नियमित गतिविधियों का पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी। वन विभाग ने लोगों से तेंदुए के दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने और उसे परेशान या खदेड़ने से बचने की अपील की है।

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram