होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

घुनवारा के सभी 20 वार्डों में पुनः सर्वे और सीमांकन की मांग, ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन

Maihar News :मैहर जिले के ग्राम पंचायत घुनवारा में स्वामित्व योजना के तहत छूटे पात्र लोगों को शामिल करने और कृषि एवं ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Maihar News :मैहर जिले के ग्राम पंचायत घुनवारा में स्वामित्व योजना के तहत छूटे पात्र लोगों को शामिल करने और कृषि एवं आबादी भूमि के पुनः सर्वेक्षण एवं सीमांकन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को नायब तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ग्राम के सभी 20 वार्डों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सर्वे कराए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम घुनवारा में कुल 20 वार्ड हैं। वर्तमान में वार्ड क्रमांक 16 और 17 में ड्रोन सर्वेक्षण किया गया है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार इन दोनों वार्डों में भी कई पात्र भूमि धारक और आबादी भूमि पर निवासरत परिवार सर्वेक्षण से छूट गए हैं। वहीं, शेष 18 वार्डों में भी पूर्व की सर्वे एवं अभिलेखीकरण प्रक्रिया में कई पात्र लोगों के नाम दर्ज नहीं हो सके हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी 20 वार्डों में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों का पुनः भौतिक सत्यापन कर उन्हें स्वामित्व योजना में शामिल किया जाए। साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग सहित सभी पात्र लोगों को बिना किसी भेदभाव के योजना का लाभ दिया जाए।

ज्ञापन में ग्राम का पुराना नक्शा जीर्ण-शीर्ण एवं क्षतिग्रस्त होने का हवाला देते हुए पटवारी बस्ता का नवीन, स्पष्ट एवं अद्यतन नक्शा तैयार कराए जाने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नए नक्शे के आधार पर कृषि एवं आबादी भूमि का सही सर्वेक्षण और सीमांकन कराया जाना जरूरी है।

ग्रामीणों ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और किसी भी राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रखने की मांग करते हुए कहा कि अंतिम अभिलेखीकरण से पहले सभी छूटे हुए लोगों का भौतिक सत्यापन किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने स्वामित्व अधिकार से वंचित न रहे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अमर अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, मयूर अग्रवाल, अनिल कुशवाहा, अनिल सोनी, रज्जन विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, राजेंद्र अग्रवाल, राजेश्वर सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई और घुनवारा के शेष वार्डों में पुनः सर्वेक्षण को लेकर लिए जाने वाले निर्णय पर टिकी हुई है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram