होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Maihar News :मैहर में जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा,डॉक्टर से झूमाझटकी

Maihar News :मैहर जिले में जहरीले कीड़े के काटने के बाद एक 57 वर्षीय महिला की मौत हो जाने का मामला सामने ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Maihar News :मैहर जिले में जहरीले कीड़े के काटने के बाद एक 57 वर्षीय महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर समय पर उचित इलाज नहीं देने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचा तथा समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रभा सेन (57), पति राजेंद्र सेन, निवासी उचेहरा (जिला सतना), मैहर के देवीजी क्षेत्र स्थित उदयपुर में प्रसाद की दुकान लगाती थीं। परिजनों के मुताबिक सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मैहर(civil hospital maihar) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।

मृतका के बेटे अमन सेन (aman sen)का आरोप है कि अस्पताल लेकर हम आये और डॉक्टरों(docter) ने इलाज शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे तक इलाज के बावजूद उनकी मां की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें मैहर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किनारे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का यह भी दावा है कि महिला को संभवतः सांप ने काटा होगा, क्योंकि उसी दिन आसपास सांप निकलने की बात सामने आई थी। हालांकि अब तक स्पष्ठ नही हो पाया है।

मौत से आक्रोशित परिजन मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया।इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉक्टर आर एन पांडेय के साथ झूमाझटकी भी की।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संतोष उलाड़ी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। वहीं अस्पताल प्रभारी डॉ. आर.एन. पांडेय ने भी परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram