होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Satna News :बोरी में बंद मिली लापता युवक की लाश, पुलिस पर फूटा लोगों का गुस्सा,पुलिस पर पथराव

Satna News : सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब तीन दिन से लापता ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna News : सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब तीन दिन से लापता एक युवक का शव बोरी में बंद हालत में नहर किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।

युवक की पहचान होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। उसकी तलाश के लिए वे लगातार जसो थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने समय रहते गुमशुदगी दर्ज नहीं की और न ही युवक की तलाश के लिए गंभीर प्रयास किए।

 

उनका कहना है कि यदि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की होती तो संभवतः युवक की जान बचाई जा सकती थी।
युवक का शव बोरी में बंद हालत में नहर के किनारे मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस वाहनों का घेराव कर लिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त बल मौके पर भेजा। सतना पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नागौद, उचेहरा और जसो थानों की पुलिस को घटनास्थल पर तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार लोगों को समझाइश दे रही है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram