Rewa Congress Leader Murder :शहर के बीच बाजार में सरेराह कांग्रेस नेता अमित वर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति बिहार कॉलोनी के समीप हुई। हमलावरों ने नेता पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना रात 9 बजे की बताई गई है।
जानकारी मुताबिक मृतक के पिता के सेवानिवृत्त होने के तीन दिन पहले हुई जवान बेटे कांग्रेस नेता की सरेराह हत्या, 31 जुलाई को पिता को होना है पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त,वर्तमान में अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी है मृतक के पिता।





