मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

जल अभिषेक अभियान के तहत विधायक ने किया अमृत सरोवर के कार्यों का शुभारंभ

सतना।।/राज्य स्तरीय जल संसद के आयोजन के साथ ही सतना जिले की ग्राम पंचायतों में भी सोमवार से वर्षा जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन के कार्यों की व्यापक शुरुआत हो गई है। उचेहरा जनपद पंचायत के ग्राम बाबूपुर में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक नागेन्द्र सिंह ने 55.87 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाली अमृत सरोवर जल संरचना के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सीईओ जनपद पंचायत प्रभा तेकाम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


   जल अभिषेक अभियान के कार्यों के प्रदेश व्यापी शुभारंभ के साथ ही सभी जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में जल अभिषेक अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन कर भू-संरक्षण संवर्धन के कार्यों का शुभारंभ किया गया है।    सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर वर्षा जल संरक्षण तथा भू-जल संवर्धन के नवीन कार्यों का शुभारंभ किया गया है। इन कार्यों में अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान और मुख्यमंत्री जल शक्ति अभियान के कार्य भी शामिल हैं। मंगलवार को भी सतना जिले में जल अभिषेक अभियान के तहत गांव-गांव कलश यात्रा भी ग्रामीण महिलाओं द्वारा निकाली गई और जल संरचना के निर्माण स्थल पर पहुंच कर भूमि पूजन और श्रमदान के कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button