होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

लव जिहाद: इंस्टाग्राम पर ‘कश्यप’ बनकर नाबालिग से दोस्ती, फिर हामिद खान ने किया दुष्कर्म और ब्लैकमेल

मां और बुआ पर नाम बदलकर ‘रोजी खान’ रखने का भी आरोप; बजरंग दल की मदद से आरोपी गिरफ्तार सतना, मध्य प्रदेश: ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मां और बुआ पर नाम बदलकर ‘रोजी खान’ रखने का भी आरोप; बजरंग दल की मदद से आरोपी गिरफ्तार

सतना, मध्य प्रदेश: रीवा के रहने वाले हामिद खान नाम के एक युवक पर सतना की एक नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया पर पहचान छिपाकर फंसाने, उससे दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला ‘लव जिहाद’ के एक नए षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है, जहां आरोपी ने खुद को इंस्टाग्राम पर ‘कश्यप’ नाम से प्रस्तुत किया था।

पहचान छिपाकर दोस्ती और जघन्य अपराध

पुलिस के अनुसार, रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हामिद खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी हिंदू पहचान बनाकर नाबालिग लड़की से दोस्ती की। आरोप है कि झांसे में लेकर उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो तथा फोटो बना लिए। इन वीडियो के जरिए वह लगातार नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था।

भगाने की कोशिश, स्टेशन पर खुलासा

बुधवार की रात आरोपी हामिद खान नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने की कोशिश कर रहा था। नाबालिग अपने घर से निकलकर सतना बस स्टैंड पहुंची, जहां से हामिद उसे रेलवे स्टेशन ले गया। हालांकि, नाबालिग के परिजनों को इसकी भनक लग गई और वे तुरंत स्टेशन पहुँच गए। परिजनों ने लड़की और आरोपी दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान हामिद खान किसी तरह भाग निकलने में कामयाब रहा, लेकिन उसका मोबाइल फोन परिजनों के हाथ लग गया। इस फोन में नाबालिग के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पाए गए, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

बजरंग दल की सक्रियता से गिरफ्तारी

परिजनों की शिकायत पर देर रात तक पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के बाद, गुरुवार को बजरंग दल कार्यकर्ता सक्रिय हुए। बजरंग दल के पदाधिकारी सचिन शुक्ला ने बताया कि आरोपी हामिद खान ने मामले को रफा-दफा करने के लिए संगठन के एक कार्यकर्ता से संपर्क किया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने योजनाबद्ध तरीके से हामिद को सतना बुलाया और जैसे ही वह कोलगवां थाना के सामने पहुंचा, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

साजिश में मां-बुआ की भी भूमिका का दावा

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि इस पूरे षड्यंत्र में आरोपी हामिद खान की मां और बुआ भी शामिल थीं। आरोप है कि उन्होंने नाबालिग की असली पहचान छिपाने के लिए उसका नाम बदलकर ‘रोजी खान’ रख दिया था, जो एक बड़ी साजिश की ओर संकेत करता है।

सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी हामिद खान के खिलाफ पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोलगवां पुलिस ने बलात्कार (रेप) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की विस्तृत जांच के लिए केस डायरी को रामपुर बघेलान थाना स्थानांतरित किया गया है।


 

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें