Dangerous Food For Heart: हर दिन की ये खाने की आदतें बन सकती हैं हार्ट अटैक का कारण, डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Dangerous Food For Heart: हर दिन की ये खाने की आदतें बन सकती हैं हार्ट अटैक का कारण, डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Dangerous Food For Heart: हम जो चीजें हर दिन खाते हैं उनका असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं बल्कि दिल यानी हार्ट पर भी पड़ता है। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि वे कुछ गलत नहीं खा रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि जाने-अनजाने हम कई ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो हमारे दिल के लिए बेहद नुकसानदेह होती हैं। चाहे वह खाने में जरूरत से ज्यादा नमक हो या चीनी या फिर प्रोसेस्ड और तला हुआ खाना। ये सब चीजें धीरे-धीरे हार्ट को नुकसान पहुंचाती हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती हैं।

डॉक्टर ने बताया पेट के बैक्टीरिया का कनेक्शन दिल से

डॉक्टर दिमित्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि पेट के अंदर मौजूद बैक्टीरिया कैसे चुपचाप दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार, कुछ खास माइक्रोबायोम यानी आंतों में रहने वाले सूक्ष्म जीव, खाने को TMAO नाम के एक कंपाउंड में बदल देते हैं। यह कंपाउंड सीधा दिल पर असर डालता है और हार्ट अटैक के खतरे से जुड़ा होता है। ये बैक्टीरिया शरीर में सूजन भी पैदा कर सकते हैं जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल बिगड़ सकता है। हैरानी की बात यह है कि इसका कोई सीधा लक्षण नज़र नहीं आता और खतरा धीरे-धीरे बढ़ता जाता है।

ये खाने की आदतें दिल की सबसे बड़ी दुश्मन हैं

Dangerous Food For Heart: हर दिन की ये खाने की आदतें बन सकती हैं हार्ट अटैक का कारण, डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा

कम फाइबर वाली डाइट: जो लोग फाइबर युक्त खाना नहीं खाते उनके पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या घटने लगती है। जब पेट की सेहत बिगड़ती है तो यह सीधा दिल की सेहत को भी प्रभावित करता है। ऐसे में फाइबर वाली चीजें जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालों को रोजाना खाने में शामिल करना चाहिए। इससे न सिर्फ आंतों की सेहत सुधरती है बल्कि दिल की सूजन भी कम होती है।

प्रोसेस्ड फूड से बनाएं दूरी: प्रोसेस्ड यानी पैकेट में मिलने वाला, केमिकल वाला खाना पेट के बैक्टीरिया को बिगाड़ देता है। इससे मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं और दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। चिप्स, नूडल्स, बिस्किट्स जैसी चीजें जितना हो सके उतना कम खाएं।

रेड मीट और अंडे की मात्रा कम करें: रेड मीट और अंडे में ऐसा तत्व पाया जाता है जिससे TMAO का स्तर बढ़ जाता है। यह वही तत्व है जो आंतों से निकल कर शरीर में सूजन और नसों में रुकावट पैदा करता है। यह दिल की धमनी को ब्लॉक कर सकता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

तनाव और पानी की कमी से भी बढ़ता है खतरा

शरीर को पानी की जरूरत होती है लेकिन हममें से कई लोग दिनभर में पर्याप्त पानी नहीं पीते जिससे पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। यही गड़बड़ी आगे चलकर दिल तक पहुंचती है। साथ ही तनाव में रहना भी दिल के लिए बहुत खतरनाक होता है। लगातार तनाव रहने से शरीर में सूजन बढ़ती है और ब्लड प्रेशर असंतुलित हो जाता है।

फर्मेंटेड चीजें हैं दोस्त, इन्हें डाइट में करें शामिल

अगर आप दिल को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो पेट की सेहत को मजबूत करना जरूरी है और इसके लिए फर्मेंटेड फूड का सेवन करें। दही, किमची, अचार, केफिर जैसी चीजें आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाती हैं। ये बैक्टीरिया TMAO जैसे हानिकारक तत्वों को बनने से रोकते हैं और शरीर में सूजन नहीं होने देते। इससे न केवल पाचन अच्छा होता है बल्कि दिल भी मजबूत बनता है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें