SATNA TIMES : मानवता के सच्चे हितैषी संत गाडगे महाराज-डॉक्टर रश्मि सिंह

सतना।।मैहर नगर पालिका सोमवती माता मंदिर प्रांगण में सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह के मुख्यातिथ्य में रजक समाज द्वारा संत गाडगे महाराज की 146 वी जयंती जयंती का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि डॉक्टर रश्मि सिंह एवं रमेश रजक रजक समुदाय प्रदेश अध्य्क्श की अध्यक्षता में संत गाडगे के

छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही सभी उपस्थित जनो ने भी मुख्यातिथि डॉ. रश्मि सिंह जी का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि संत बाबा एक समाज सुधारक थे जिन्होंने गरीबी, अज्ञानता, अंधविश्वास और अस्वच्छता को मिटाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने विकलांगों की भी सेवा की। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समुदाय के लोगों को अज्ञानी न होने, किताबों, पुराणों, मंत्रों और चमत्कारों पर विश्वास न करने की शिक्षा दी/ वे हमेशा कहते थे कि शिक्षा बड़ी चीज है। उन्होंने अंधविश्वास को दूर कर समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित किया ।संत गाडगे महाराज ने हमेशा प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए!प्रमुख रूप से रमेश रजक,सीता राम रजक, संतोष रजक, कोदुलाल रजक, लक्ष्मी रजक, दिनेश रजक, आदि ने अपने विचार व्यक्त किया!