SATNA TIMES : न्यू आदर्श राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत हुए विवेक मिश्रा

सतना।। युवा पत्रकार विवेक मिश्रा गोलू सतना को न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ राष्ट्रीय को सतना जिला इकाई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है यह नियुक्ति संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने रीवा संभागीय अध्यक्ष ओपी तीसरे व प्रदेशाध्यक्ष कमल किशोर

गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएल शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी कन्हैया लाल वैष्णव की अनुशंसा पर की है ।श्री विवेक मिश्रा गोलू को संघ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सतना जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी संभागीय अध्यक्ष ओपी तीसरे सहित समस्त मीडिया बिरादरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं सम्प्रेषित की है जिस पर विवेक मिश्रा गोलू ने संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी मीडिया कर्मी एवं संघ के लिए सदैव तत्पर एवं निष्पक्ष सेवा भाव से पद की गरिमा का निर्वहन करते हुए कार्य करेंगे