SATNA TIMES : शिक्षा का निजीकरण, बेरोजगारी, एवं छात्रवृत्ति के मुद्दे को लेकर NSUI ने किया CM का पुतला दहन पुलिस से हुई झूमा झटकी

सतना।।मध्यप्रदेश एनएसयूआई के आवाहन पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी के निर्देशानुसार एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह मंडू,अभिनव चौरसिया, दीपक तिवारी मटेहना, के मार्गदर्शन में गौरव सिंह जाखी के नेतृत्व में

जिले के सेमरिया चौराहा में पुतला दहन किया गया एवं मुख्यमंत्री की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की गई ।लगातार हो रहे शिक्षा का निजीकरण ,बेरोजगारी, और छात्रो की छात्रवृत्ति नही आना शिवराज सरकार की मानसिकता को दर्शाता है कि पढ़ेगा इंडिया न बढ़ेगा इंडिया शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूपेण चौपट हो गयी है शिक्षा पर सुधार की बजाय सूबे के मुखिया निजीकरण पर उतारू जिसका आज प्रदेश भर में अभियान चलाया गया और हम निरंतर सड़क पर उतरकर नकारा सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे अगर शिक्षा व्यवस्था पर सुधार नही हुआ , तो हम मांमा जी की नींद हराम कर देंगे.आज हम पुतला कर रहे पुलिस पहले से ही ताक पर थी हमारा पुतला छीना परन्तु हम इतने में रुके नही हम निरंतर आंदोलन करते रहेंगे और सरकार की नींद हराम करते रहेंगे पुतला दहन में मुख्य रूप से
अभिषेक सिंह मंडू , दीपक तिवारी मुन्ना,अंजनी यादव,अभिषेक तिवारी,निखिल सिंह गहरवारशौरभ दुबे रामस्थान,मोरध्वज कुशवाहा बिहरा,मोहित यादव,नितिन सिंह, मानवेन्द्र सिंह,ध्रुव द्विवेदी,सचिन यादव टिकर,अतुल सिंह,अमित सिंह,अमित सिंह सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here