MP NEWS : कांग्रेस के दो पार्षद छ: वर्षों के लिए निष्कासित,अब आप में शामिल होने की शुरू हुई अटकलें,जाने क्या रही वजह

MP SINGRAULI NEWS सिंगरौली ।। नपानि सिंगरौली के दो पार्षदों को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश हाई कमान ने अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी की सदस्यता से छ: वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है.कांग्रेस पार्टी के सिंगरौली जिला प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तथ्यात्मक रूप से जानकारी मिली है कि ननि सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की महापौर रानी अग्रवाल के मेयर इन काउंसिल में कांग्रेस पार्टी के पार्षद शत्रुध्नलाल साहू वार्ड क्र.20 एवं श्रीमती शशि-पुष्पराज सिंह वार्ड क्र.16 दोनों शामिल हैं।

म.प्र.कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बकायदे दोनों पार्षदों के बारे में उल्लेख किया है कि पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के विपरीत कार्य किया है। दोनों पार्षदों का उक्त कृत्य अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार दोनों पार्षदों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से छ: वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। हालांकि इधर सूत्र बता रहे हैं कि दोनों पार्षदों को पार्टी से निलंबित किये जाने के बाद कांग्रेस पार्टी का एक गुट बड़ा खुश नजर आ रहा है।