दिल्लीदेशनई दिल्लीराष्ट्रीयहिंदी न्यूज

मनाली, गोवा के खर्चे जितना घूमकर आ सकते हैं विदेश, अकाउंट में पड़े 20 हजार रुपए भी आजाएंगे काम, पहचानिए वो देश?

हर कोई विदेश ट्रिप पर जाना चाहता है, लेकिन कम बजट उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं देता। लेकिन आज हम आपको ऐसी विदेशी ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ना केवल मनाली, गोवा ट्रिप के खर्चे जितना ही खर्च कर विदेश घूमकर आ सकते हैं। यही नहीं इस देश में आपको भारतीय कल्चर भी मिलेगा। जिससे आपको कोई दिक्कत भी नहीं होगी और आप अपनी इस विदेशी ट्रिप को बेहतरीन ढंग से इंजॉय कर पाएंगे। चलिए आपको इस डेस्टिनेशन से रूबरू कराते हैं। इस फॉरेन ट्रिप का नाम श्रीलंका है।

श्रीलंका भारत से काफी नजदीक भी है और यहां आपको खूबसूरत बीच देखने को मिलते हैं, जो गोवा का अनुभव देते हैं। इसके अलावा यहां पर चाय के खूबसूरत बागान आपका मन मोह लेने के लिए काफी हैं। यही नहीं यहां पर यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट के साथ-साथ वाइल्ड लाइफ सफारी जैसे कुदरती नजारे भी दिखाई देंगे, जो आपकी इस फॉरेन ट्रिप को बेहतरीन बना देंगे।

श्रीलंका में कहां क्या घूमें?

श्रीलंका में कहां क्या घूमें?

श्रीलंका में कई इंटरनेशनल एयरपोर्ट मौजूद हैं। जिनके नाम रतमलाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जाफना इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बट्टीकलोआ इंटरनेशनल एयरपोर्ट भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मटाला राजपक्षे इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। आप अगर यहां आ गए हैं, तो श्रीलंका के दांबुला में हेरिटेज साइट सिगिरिया रॉक की भी सैर कर सकते हैं, जो सनराइज व्यू के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

इन धार्मिक स्थलों का करें दर्शन

इन धार्मिक स्थलों का करें दर्शन

इसके अतरिक्त आप पिडुरंगला रॉक, स्वर्ण मंदिर, गुफा मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर भी जा सकते हैं। अगर आप श्रीलंका का कैंडी शहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप वहां पर पिनावाला हाथी अनाथालय, कैंडी झील, टूथ रेलिक टेंपल, बहिरवाकंद विहार घूम सकते हैं।

यहां देखने को मिलेंगे कई नजारे

यहां देखने को मिलेंगे कई नजारे

अगर आप श्रीलंका गए हैं तो एक काम हैं जो आपको जरूर करना है। श्रीलंका गए हैं तो एला की ट्रेन यात्रा आपको जरूर करनी चाहिए। यदि आप यह ट्रेन यात्रा नहीं करते हैं तो पूरा श्रीलंका ट्रिप आपका बेकार हो सकता है। क्योंकि इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राओं में माना जाता है। इस ट्रेन यात्रा में आपको सेंट क्लेयर के झरने समेत कई नेचुरल दृश्य देखने को मिलते हैं जो प्राकृतिक सौंदर्यता को दर्शाते हैं। इसके अलावा यहां की लिटिल एडम की चोटी से सनसेट का नजारा आपको जीवनभर याद रहेगा। बीच की तरफ जाना है तो मिहिरपेन्ना बीच और दलावेला बीच काफी खूबसूरत हैं. दलावेला बीच पर तो आपको छोटे-छोटे कछुए भी नजर आएंगे, जो मन मोह लेते हैं.

कितने रुपये हो सकते हैं खर्च?

कितने रुपये हो सकते हैं खर्च?

अगर आप श्रीलंका ट्रिप पर जा रहे हैं और बजट होटल चुनते हैं और लोकल ट्रांसपोर्ट को प्रेफरेंस देते हैं तो आप सिर्फ 18 हजार में करीए एक हफ्ते तक पूरा श्रीलंका घूम सकते हैं। हालांकि इसमें फ्लाइट का किराया नहीं जुड़ा है। दिल्ली से कोलंबो तक फ्लाइट का किराया 10-12 हजार रुपए के बीच है। हालांकि आप अगर कुछ दिन पहले फ्लाइट की टिकट बुक कराते हैं तो यह आपको थोड़ी रियायत मिलती है और आप करीब 9 हजार रुपए में कोलंबो पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि भारत के एक रुपए की कीमत श्रीलंका में 2.53 श्रीलंकन रुपए के बराबर है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button