Singrauli news :कोल वाहन की टक्कर से यात्री बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल, बैढऩ से मोरवा जा रही थी यात्री बस

Singrauli News :बैढऩ से मोरवा जा रही रही नगर निगम सिटी बस कोल वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर मुडवानी डैम के समीप पलट गयी। बस में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुसाफिर थे। जिनमें 4 को गंभीर चोटे आयी हैं। यह घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की है। सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घायलों को उपचार के लिये नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बैढऩ से मोरवा जा रही नगर निगम की सिटी बस क्रमंाक एमपी 66 पी 1118 बैढऩ से मोरवा की ओर जा रही थी कि दिन बुधवार की सुबह 10 बजे कोल वाहन ने टक्कर मार दिया। जहॉ बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में बस में सवार दर्जन भर यात्रियों को चोटे आयी।
यह भी पढ़े – Singrauli News :प्रदर्शन कर जिला करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन,रखी ये मांग
जिसमें 4 को गंभीर चोटे आने पर नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यह घटना पुलिस चौकी क्षेत्र जयंत की है। घटना के वक्त बस में कोहराम मच गया था। बस के अन्दर फसे यात्रियों को राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।