भोपालमध्यप्रदेशहिंदी न्यूज

MP : बैंक खाते में आधार संख्या लिंक होने पर ही मिलेगी उपार्जन की राशि

भोपाल।।खरीफ फसल के लिए धान तथा अन्य अनाजों का उपार्जन पंजीकृत किसानों से सहकारी समितियों के माध्यम से निर्धारित समर्थन मूल्य पर किया जाएगा। किसानों से खरीदे गए धान तथा अन्य अनाजों की राशि का भुगतान उनके द्वारा पंजीयन में दर्ज बैंक खाते में किया जाएगा। इन बैंक खातों में आधार संख्या दर्ज होना अनिवार्य है। बैंक खाते में आधार संख्या लिंक न होने पर उपार्जन की राशि का भुगतान नहीं हो पाएगा।

Photo by google

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान एवं अन्य अनाजों के उपार्जन में भुगतान के लिए बैंक खाते में आधार सीडिंग अनिवार्य की गई है। समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन कराने वाले सभी किसान बैंक खाते में आधार सीडिंग अवश्य कराएं। किसानों के फसल विक्रय के लिए पंजीयन में दिए गए कम से कम एक बैंक खाते में आधार लिंक होना अनिवार्य है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button